निकटवर्ती गुड़ा प्रेमसिंह गांव में बाबा रामदेवजी का वार्षिक मेला मंगलवार को आयोजित हुआ। आसपास के गांवों और दूर-दराज से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मेले से पहले सोमवार शाम मंदिर परिसर में भजन संध्या हुई। भजन गायकों ने प्रस्तुतियां दीं और रात में ब्यावला का आयोजन किया। मंगलवार को कई गांवों से श्रद्धालु पैदल संघ के रूप में डीजे के साथ शोभायात्रा निकालकर मंदिर पहुंचे।