राबाउमावि में चल रहे राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ रैली एवं 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर प्रभारी स्थानीय सचिव चिरंजीलाल शर्मा ने बताया कि शिविर में 250 स्काउट व 35 गाइड ने भाग लिया। 14 प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट व गाइड को सम्मानित किया। राउमावि गुढ़ागौड़जी की टीम ने कमिश्नर शील्ड जीती। टीम प्रभारी श्रवण कुमार शर्मा को शील्ड प्रदान की। सीबीईओ महेंद्र सैनी, थाना प्रभारी रामपाल मीणा, एसीबीईओ सुशील रामूका, पूर्व डीईओ लक्ष्मीनारायण बड़ीवाल, भामाशाह उर्मिला, आनंद तिवाड़ी, प्रधानाचार्य रतन सैनी व विनोद शर्मा मंचस्थ रहे।