गुड़ा ऐंदला थाना क्षेत्र में काकोसा होटल के सामने देर रात बोलेरो पलट गई। सूचना पर गुंदोज पुलिस चौकी से बीट प्रभारी विक्रम गुर्जर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि बोलेरो रामदेव से दर्शन कर पिंडवाड़ा तरफ लौट रही थी। अचानक मवेशी सामने आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलटी खा गई। हादसे में तारा पत्नी सुरेश, उम्र 30 साल, जाति गरासिया, निवासी खद्राकाली पिंडवाड़ा जिला सिरोही घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए गुंदोज अस्पताल भेजा।