देवली पाबूजी गांव में हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत का 108वां बलिदान दिवस बुधवार 23 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम गांव के स्कूल के पास खेल मैदान में होगा। कार्यक्रम समन्वयक पूनमसिंह राठौड़ के अनुसार प्रथम विश्व युद्ध में शेखावत के योगदान को लेकर आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को अखिल भारतीय रावणा राजपूत सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राखी की मौजूदगी में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आगंतुक व्यवस्था, मंच सज्जा और अन्य इंतजामों की समीक्षा की।