हनुमानगढ़ के टाउन इलाके की जयप्रकाश कॉलोनी में एक युवक और उसके भाई पर लाठी-डंडों और गंडासी से हमला किया गया। दोनों भाई दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। इस हमले में युवक के भाई रामबाबू को सिर में गंभीर चोट आई है। टाउन थाना पुलिस ने 10 नामजद समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयप्रकाश कॉलोनी निवासी जितेंद्र (38) पुत्र तिलकेशर दास ने पुलिस को बताया कि यह घटना 12 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे हुई। वह अपने भतीजे को दवाई दिलाकर घर पहुंचा था। जैसे ही वह मोटरसाइकिल से नीचे उतरा, कुछ लोग वहां आ गए। जितेंद्र के मुताबिक मुकेश, उसका भाई विकास पुत्र शंकर दास, रामा पुत्र देवेंद्र दास, प्रदीप पुत्र अरुण दास, लल्लू पुत्र गणेशदास, कालू पुत्र बबलू दास, कर्ण पुत्र सुनील दास, दलीप पुत्र जनकदास, बबलू पुत्र जनकदास और देवेंद्र पुत्र जनकदास सहित चार-पांच अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जितेंद्र और उसके भाई रामबाबू पर लाठी-डंडों और गंडासी से हमला किया। इस मारपीट में दोनों भाइयों को चोटें आईं। रामबाबू को गंभीर चोट लगने के बाद हनुमानगढ़ टाउन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हमलावरों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने जितेंद्र की रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक कमलजीत सिंह को सौंपी गई है।