हनुमानगढ़ के चौहिलांवाली गांव में सोमवार दोपहर एक पंचायत के दौरान कहासुनी होने पर एक व्यक्ति की लोहे की सब्बल से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक पीहर पक्ष से था और रिश्ते में तीनों बहुओं का फूफा था। यह घटना सोमवार को हुई। पुलिस ने चौहिलांवाली निवासी ममता पत्नी कुलदीप की रिपोर्ट पर ससुराल पक्ष के धनाराम, भागीरथ, कुलदीप, प्रदीप, विनोद, तुलसी देवी और विमला देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच जारी पीहर पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष उनकी बेटियों के साथ आए दिन मारपीट कर परेशान करता था। जब वे पंचायत करने पहुंचे तो उन पर हमला कर फूफा की हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है। एसआई ज्योति ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मृतक का पोस्टमॉर्टम आज कराया जाएगा।