हनुमानगढ़ में रसद विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत डोर-टू-डोर सर्वे अभियान शुरू किया है। इसका मकसद पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाना और अपात्र लोगों को सूची से हटाना है। अभियान के तहत घर-घर जाकर लाभार्थियों की पात्रता जांची जा रही है। हनुमानगढ़ में प्रवर्तन अधिकारी बाबूलाल ने वार्ड 36, रावतसर में पुरुषोत्तम ने वार्ड 7 और संगरिया में मनीष सिंघला ने वार्ड 2 और 8 में जांच की। अपात्र लोगों को 'गिव अप' अभियान के तहत स्वेच्छा से नाम हटवाने को प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, पात्र वंचित परिवारों को चिह्नित कर ई-मित्र के जरिए आवेदन करवाया जा रहा है। यह सर्वे 9 और 10 अक्टूबर को हनुमानगढ़, रावतसर और संगरिया में हुआ। विभाग दिसंबर तक निर्धारित वार्डों में यह अभियान पूरा करने की योजना बना रहा है।