हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। शिक्षा विभाग ने शनिवार को जाट भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में शिक्षा और खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली 168 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। बालिका शिक्षा में बेहतरीन काम करने वाली 30 महिला अध्यापिकाओं को भी सम्मान मिला। कार्यक्रम स्थल पर किशोरी उत्सव में जिले के सातों ब्लॉक से प्रथम स्थान पाने वाली बालिकाओं के मॉडल की प्रदर्शनी लगी थी। कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शनी देखी। उन्होंने बालिकाओं की रचनात्मकता और प्रतिभा की तारीफ की। हर क्षेत्र में बेटियां बढ़ा रही जिले का मान कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान, सरकारी सेवाओं और निजी क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। हनुमानगढ़ की बेटियों ने भी हाल ही में खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। बालिकाओं की इन उपलब्धियों से अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रद्धा गोमे, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला, एडीपीसी सुनीता भटेजा, डाइट प्राचार्य मधुबाला, एडीईओ अजय भार्गव, एपीसी विजय सिंह, संजय भार्गव, सीबीईओ मनोहर बिस्सु, एसीबीईओ दीपक मिड्ढा, तरुण अरोड़ा, सीबीईओ कार्यालय के आरपी राधेश्याम छिम्पा, एबीआरएसएम जिलाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी योजना चौधरी, विकास शर्मा, अरविन्द बिश्नोई तथा रजनीश गोदारा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।