हनुमानगढ़ के राजकीय मेडिकल कॉलेज में विश्व आर्थराइटिस डे पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें जोड़ संबंधी बीमारियों के कारण, बचाव और इलाज बताए। यह आयोजन लगातार पांचवें वर्ष किया गया। कार्यक्रम में सक्षम संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. दयाल सिंह, श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत शामिल हुए। विशेषज्ञों ने बताया कि सही इलाज और सावधानी से सर्जरी से बचा जा सकता है। विशेषज्ञों ने बताया, क्षेत्र में जोड़ दर्द का मुख्य कारण ओवरवेट है। गलत खान-पान और जीवनशैली आर्थराइटिस के बढ़ते मामलों की वजह हैं। डायबिटीज, हाइपरटेंशन और अधिक वजन वालों में इसका असर ज्यादा दिखता है। घुटनों की समस्या के मरीज अधिक हैं, जिसका मुख्य कारण ओवरवेट है। विशेषज्ञों ने शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने और बेहतर इलाज के लिए समय पर डॉक्टर की सलाह लेने को कहा।