हनुमानगढ़ में 1 से 39 नंबर के वार्डों के परिणामों में 21 में निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। वहीं 5 वार्ड में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। 13 वार्ड में भाजपा के प्रत्याशियों की विजय हुई है। वहीं टिब्बी नगरपालिका में कुल 20 सीटों में से 11 पर निर्दलीयों ने जीत पाई है। इधर गोलूवाला नगरपालिका में 25 वार्डों में से 11 पर ही भाजपा को जीत मिली है। विजय जुलूस और रैली पर प्रतिबंध राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस, रैली आदि निकालना वर्जित रहेगा। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके समर्थकों से मतगणना के दौरान निर्वाचन नियमों एवं आयोग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। हनुमानगढ़ जिले के 8 निकायों का चुनाव परिणाम नोट: नोहर नगरपालिका के वार्ड 18 का रिजल्ट रोका गया है।