हनुमानगढ़ नगर परिषद की उपसभापति निर्दलीय पार्षद सोनू बंसल चुनी गई हैं। सोनू ने बैंक की नौकरी छोड़कर चुनाव मैदान में कदम रखा था और वार्ड-11 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी। उपसभापति चुनाव में सोनू बंसल को 34 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी सुनीता पारीक को 15 और कांग्रेस प्रत्याशी चंदन मोंगा को 11 वोट मिले। इस तरह सोनू ने सुनीता पारीक को हराकर पद संभाला। नवनिर्वाचित उपसभापति सोनू बंसल ने सभी पार्षदों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी ने बिना डर के मतदान किया और घबराए नहीं। उन्होंने जनता का भी धन्यवाद किया। सोनू निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल की पुत्री हैं। हनुमानगढ़ नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन भरे थे। इनमें कांग्रेस से चंदन मोंगा, भाजपा से सुनीता देवी और निर्दलीय सोनू मैदान में थी। उपसभापति पद के लिए निकायों में 11 बजे तक नामांकन भरे गए। इसके बाद 11:30 बजे तक इनकी जांच हुई। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। सभापति चुनाव में निर्दलीय का बोर्ड बना हनुमानगढ़ नगर परिषद में 21 सितंबर को हुए सभापति चुनाव में निर्दलीय मंजू ने 35 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इसके साथ ही नगर परिषद में निर्दलियों का बोर्ड बना। अब आज उपसभापति भी निर्दलीय सोनू बंसल बनी है। कहां कौन बना उपसभापति और उपाध्यक्ष निकाय का नाम- हनुमानगढ़ नगर परिषद उपसभापति --- सोनू बंसल पार्टी का नाम- निर्दलीय किसको हराया- भाजपा की सुनीता पारीक वोट का अंतर- 19 ----------- निकाय का नाम- गोलूवाला नगर पालिका उपाध्यक्ष ---भंवर लाल पार्टी का नाम- भाजपा किसको हराया- निर्विरोध वोट का अंतर- ----------------------- निकाय का नाम- पीलीबंगा नगर पालिका उपाध्यक्ष ---शकुंतला देवी पार्टी का नाम- भाजपा किसको हराया- कांग्रेस के गोपीराम वोट का अंतर- 7 --------------- निकाय का नाम- नोहर नगर पालिका उपाध्यक्ष ---गुरसेवक सिंह पार्टी का नाम- भाजपा किसको हराया- कांग्रेस के ओमप्रकाश सुधार वोट का अंतर- 3 -------------- निकाय का नाम- संगरिया नगर पालिका उपाध्यक्ष ---पारूल माहेश्वरी पार्टी का नाम- निर्दलीय किसको हराया- साहिल स्वामी, निर्दलीय वोट का अंतर- 7 ---------------- निकाय का नाम- रावतसर नगर पालिका उपाध्यक्ष ---गुरजीत सिंह पार्टी का नाम- निर्दलीय किसको हराया- रामकुमार, निर्दलीय वोट का अंतर- 16 ----------------- निकाय का नाम- भादरा नगर पालिका उपाध्यक्ष ---नंदलाल पार्टी का नाम- भाजपा किसको हराया- गौरव, निर्दलीय वोट का अंतर- 16 ----------------- निकाय का नाम- टिब्बी नगर पालिका उपाध्यक्ष ---पूनम शेखावत पार्टी का नाम- निर्दलीय किसको हराया- निर्विरोध वोट का अंतर-