हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक को घर से ले जाकर कमरे में बंद कर डंडों और कापे से हमला किया गया था। गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर 2026 को मंगत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि राजेंद्र सिंह उर्फ राजू और गगन सिंह उसके भतीजे राजविंद्र सिंह को घर से ले गए थे। राजू के घर में राजविंद्र सिंह, गगन सिंह और राजविंद्र कौर ने मिलकर मारपीट की। मंगत सिंह और राजविंद्र की पत्नी सीमा ने युवक को गंभीर घायल हालत में पाया। उसे पहले टिब्बी, फिर हनुमानगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राजेंद्र सिंह उर्फ राजू, उसकी पत्नी राजविंद्र कौर उर्फ संगीता और बुधप्रीत सिंह उर्फ गगन सिंह रायसिख को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।