इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हरा दिया। लीड्स में पाकिस्तान की दूसरी पारी 135 रन पर सिमट गई। इसके साथ इंग्लैंड ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 409 रन बनाए थे। पाकिस्तान पहली पारी में 171 रन ही बना सका था। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 238 रन की बढ़त मिली थी। जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने मैच में 8-8 विकेट लिए। दोनों ने पहली पारी में पांच-पांच और दूसरी पारी में तीन-तीन विकेट लिए। रॉबिन्सन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान एक भी फिफ्टी पार्टनरशिप नहीं कर सका पाकिस्तान ने शून्य पर ही पहला विकेट गंवा दिया था। इमाम उल हक दूसरे ही ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जेमी स्मिथ को कैच दे बैठे। आर्चर ने अपने अगले ही ओवर में दूसरे ओपनर अजान अवैस को भी पवेलियन भेज दिया। इस समय पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 13 रन हो गया। इसके बाद जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान को लगातार झटके दिए। हाल ये था कि पाकिस्तान के बल्लेबाज एक भी फिफ्टी पार्टनरशिप नहीं कर सके। मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 41 और शान मसूद ने 29 रन बनाए। टीम के सिर्फ 4 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। सभी 20 विकेट इग्लैंड के पेसर्स ने लिए पाकिस्तान की दूसरी पारी में आर्चर, टंग और रॉबिन्सन ने 3-3 विकेट लिए। एक विकेट गस एटकिंसन को मिला। इसस पहले पहली पारी में टंग और रॉबिन्सन ने 5-5 विकेट लिए थे। टेस्ट में दूसरी बार इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सभी 20 विकेट लिए हों। इससे पहले 2001 में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान भी ऐसा हुआ था। रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी जो रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके टेस्ट में अब 219 कैच हो गए हैं। रूट ने पाकिस्तान की दूसरी पारी में अजान अवैस का कैच पकड़ते ही यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के 218 कैच का रिकॉर्ड तोड़ा। इंग्लैंड ने 43 रन बनाकर आखिरी दोनों विकेट गंवाए इससे पहले इंग्लैंड ने पिछले दिन के स्कोर 82 ओवर में 8 विकेट पर 366 रन से आगे खेलना शुरु किया। जेमी स्मिथ 16 रन और जोफ्रा आर्चर शून्य रन बनाकर खेल रहे थे। दिन के तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने 3 रन लेकर लीड 200 रन के पार पहुंचाया। फिर उन्होंने अगले ओवर में छक्का भी जड़ा। 88वें ओवर की दूसरी गेंद पर खुर्रम शहजाद ने स्मिथ को आउट कर इंग्लैंड को नौवां झटका दिया। फिर अपने अगले ओवर की पांचवी गेंद पर जोश टंग को बोल्ड कर इंग्लिश पारी समेट दी। अली उस्मान ने 5 और खुर्रम शहजाद ने 3 विकेट लिए। उस्मान ने 5 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया अली उस्मान इंग्लैंड में टेस्ट में 5 विकेट लेनेवाले पाकिस्तान के पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर बने हैं। इसके साथ ही वे हेडिंग्ले में 53 साल के बाद 5 विकेट लेने वाले पहले विदेशी स्पिनर बने। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एशले मैलेट ने 1972 एशेज में यह कारनामा किया था। इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई इंग्लैंड के लिए चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। जो रूट ने 66 और जॉर्डन कॉक्स ने 73 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। इसके बाद डैन लॉरेंस ने 51 और हैरी ब्रूक ने 91 रन बनाए। ब्रूक और लॉरेंस ने पांचवें विकेट के लिए 120 रन जोड़े। ------------------------------------------------------- मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे रूट, 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया:चंद्रपाल-बॉर्डर और द्रविड़ को पीछे छोड़ा; पाकिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 35 साल के रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन 66 रन की पारी खेली। उन्होंने 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया। पूरी खबर