जयपुर शहर के कई इलाकों में सीवर, स्ट्रीट लाइट, जलभराव और टूटे टॉयलेट जैसी जनसमस्याएं लोगों के लिए आफत बनी हुई हैं। दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' अभियान के जरिए स्थानीय निवासियों की शिकायतों पर प्रशासन और जनप्रतिनिधि तुरंत एक्शन में आए हैं। जहां जवाहर नगर, विद्याधर नगर, टैगोर नगर और दुर्गापुरा में समस्याओं का निस्तारण होना अभी बाकी है, वहीं हिम्मत नगर और शास्त्री नगर में त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समाधान करा दिया गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… दो महीने से खराब पड़ी लाइट जयपुर शहर के जवाहर नगर के गोल मार्केट के रहने वाले दिलीप सिंह ने बंद रोड लाइट की समस्या दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पिछले करीब दो महीने से लाइट खराब पड़ी होने से रोड पर अंधेरा हो जाता है। इस वजह से आस-पास के दुकानदारों को समस्या आ रही है। जगह-जगह से टूट रहा टॉयलेट विद्याधर नगर के सेक्टर 1 से पब्लिक टॉयलेट की खराब स्थिति की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी प्रकाश सोनी ने समस्या पोस्ट की है कि इलाके में बना टॉयलेट जगह-जगह से टूट रहा है। लोगों को लिए असुविधा की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने इसे जल्द ठीक करने की मांग की है। कई दिनों से लोगों को आने-जाने में हो रही समस्या टैगोर नगर के सारथी मार्ग से राजेंद्र सिंह चौधरी ने लिखा कि कॉलोनी के कुछ घरों के सामने जलभराव हो रहा है। बारिश का पानी कई दिनों से लोगों को घरों के सामने भरने से आने-जाने में समस्या हो रही है। खुले चैंबर से बना हादसे का खतरा दुर्गापुरा का खवास जी का बाग क्षेत्र से राजकुमार ज्ञामलानी ने बताया कि नाली का ढक्कन अंदर धंस गया है। बारिश के कारण कॉलोनी के मेन गेट पर बने चैंबर का कवर अंदर जाने से बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। लोगों ने इसे जल्द ठीक करने की मांग की है, ताकि किसी भी तरह का हादसा न हो। सीवर की समस्या पर प्रशासन का एक्शन गोपालपुरा बाईपास के हिम्मत नगर के रहने वाले कृष्ण कुमार बंसल ने कुछ समय पहले सीवर से संबंधित समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि पिछले कुछ दिनों से सीवर चैंबर से पानी बाहर आ रहा था। इस ओवरफ्लो की समस्या के कारण रोड पर हर तरफ गंदगी हो रही थी। इस मामले में पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर राहत पहुंचाई है। स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान जयपुर के शास्त्री नगर के तुलसी नगर से स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या का समाधान करवा दिया है। मामले में क्षेत्रवासी गिरिराज प्रसाद शर्मा ने समस्या पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि पिछले कई दिनों से लाइट बंद होने से गली में अंधेरा हो रहा था। इस समस्या पर पूर्व पार्षद ने समाधान करवा दिया है। मनोज मुदगल बने 'पब्लिक के स्टार' शास्त्री नगर के तुलसी नगर निवसी गिरिराज प्रसाद शर्मा की समस्या का समाधान पर एक क्लिक पर हुआ है। उन्होंने लिखा था कि स्ट्रीट लाइट खराब होने से कई दिनों से गली में अंधेरा हो रहा था। इस समस्या पर पूर्व पार्षद मनोज मुदगल ने तुरंत एक्शन लिया और समाधान करवा दिया है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.हरमाड़ा-दौलतपुरा रोड और बापू नगर में समस्याएं:तो अक्षय पात्र मंदिर और मालवीय नगर में हुआ समाधान, निधि जैन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 2.गोल बाजार में सालभर बाद लाइट हुई ठीक:माचेड़ा में भी बंद स्ट्रीट लाइट पर लिया एक्शन, नीरज अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.जयपुर के जमनापुरी और सिविल लाइंस में समाधान:टूटे सीवर चैंबर की समस्याओं पर हुआ एक्शन, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.सड़क-नाली से जुड़ी समस्याओं के समाधान से राहत:सीवर ओवरफ्लो, कचरे के ढेर, बंद रोड लाइट से लोग परेशान 5.मालवीय नगर और सेठी कॉलोनी में मिली राहत:'भास्कर समाधान' बना जयपुरवासियों का जनमंच, नीरज अग्रवाल बने 'पब्लिक के स्टार' 6.जयपुर में समस्याओं पर एक्शन:कान्हा विहार और धावास में स्ट्रीट लाइट हुई ठीक, निधि जैन बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 7.ब्रह्मापुरी में सीवर ठीक, सुमेल में स्ट्रीट लाइट जली:निर्माण नगर में सिग्नल की जरूरत, तो श्याम नगर में सफाई का इंतजार 8.जयपुर में बारिश के बाद बढ़ी मुश्किलें:जलभराव से लेकर खुले सीवर चैंबर तक कई समस्याएं, 'भास्कर समाधान' बना जनता का सहारा 9.श्याम वाटिका में कचरा गाड़ी के इंतजार में क्षेत्रवासी:झुके बिजली के पोल से हादसे का डर, तो पानीपेच और शास्त्री नगर में हुआ समाधान 10.स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने करवाया समाधान:जयपुर में बारिश ने बढ़ाई सड़क और जलभराव की परेशानी, शहरवासी हो रहे परेशान