सैनिक स्कूल में 1 से 15 सितंबर 2024 तक हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत कैडेट्स के लिए अंतरसदनीय तात्कालिक भाषण, कथा-कथन, नारा लेखन, निबंध लेखन और काव्य-पाठ जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं। कैडेट्स ने इनमें भाग लेकर अपनी भाषायी और सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। हिंदी दिवस पर रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संदेश कैडेट्स को पढ़कर सुनाया गया। जिसमें हिंदी के अधिक उपयोग, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण व राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान किया गया। कैडेट्स ने हिंदीका व्यावहारिक प्रयोग बढ़ाने का संकल्प लिया।