सवाई माधोपुर| शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया की ओर से आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आलनपुर में पढ़ने वाले बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान पात्र बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई तथा उन्हें टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। हेल्थ मैनेजर विनोद शर्मा ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर हेल्थ मैनेजर विनोद शर्मा, वैक्सीनेटर सुरेंद्र कुमार गुप्ता एवं लक्ष्मी सोनी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीमाल एवं क्लास टीचर दीपक कुमार गुप्ता की उपस्थिति में बालिकाओं का टीकाकरण करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालिकाओं को एचपीवी संक्रमण से बचाव तथा समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से टीकाकरण प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।