भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बनाए हैं। सोनल दिनूषा 7 और केशरा नुवनथा 3 रन पर नाबाद हैं। बुधवार को बारिश की वजह से चौथे दिन का खेल जल्द समाप्त करना पड़ा। पसिंदु सूर्याबंदारा ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए। भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी। जवाब में श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट हुआ था। भारत को 213 रन की बढ़त मिली, जिसके बाद फॉलोऑन दिया गया। यानी श्रीलंका अब भारत से 16 रन आगे है। मैच का स्कोरकार्ड…