भारतीय विमेंस टीम ने एशिया कप खिताब जीतने के बाद मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है। पिछले साल सितंबर में हुए पुरुष एशिया कप में भी भारत ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। रविवार को भारत ने दुबई में हुए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया कप जीता। इसके बाद हुई प्रजेंटेशन सेरेमनी में श्रीलंकाई टीम की कप्तान ने नकवी से उपविजेता ट्रॉफी और चेक लिया। लेकिन, भारतीय टीम स्टेज पर नहीं आई। यहीं प्रजेंटेशन सेरेमनी खत्म कर दी गई। क्यों नहीं ली नकवी से ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत विरोधी बयान दिए थे। इस वजह से 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने उनके हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी। भारतीय विमेंस टीम ने उसी स्टैंड पर कायम रहते हुए नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया BCCI सेक्रेटरी और राजीव शुक्ला ने भारतीय खिलाड़ियों से बात की मैच खत्म होते ही ट्रॉफी को लेकर सस्पेंस बनने लगा था। प्रेजेंटेशन सेरेमनी से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारतीय खिलाड़ियों से बात करते नजर आए। माना जा रहा है कि इन दोनों ने खिलाड़ियों को बोर्ड का स्टैंड बताया कि अगर नकवी ट्रॉफी देने आते हैं तो भारतीय टीम स्टेज पर नहीं जाएगी। पुरुष खिलाड़ियों ने मनाया था बिना ट्रॉफी के जश्न पिछले साल पुरुष एशिया कप में जब भारतीय टीम नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार दिया तब नकवी ने ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंस के दफ्तर में भिजवा दी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया था। यहां से मुकाबले के बारे में… 184 रन के टारगेट के जवाब में 111 पर ऑलआउट हुई श्रीलंका भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए। ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े। शेफाली ने 68 और स्मृति ने 59 रन बनाए। 184 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 19.6 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से श्री चरणी ने 4 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके। शेफाली ने 24 गेंद में लगाई एशिया कप की सबसे तेज फिफ्टी शेफाली वर्मा ने 24 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह विमेंस एशिया कप के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी रही। उन्होंने अपनी पारी में 68 रन बनाए। टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रहीं शेफाली शेफाली पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 5 मैचों में 171 के स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए। स्मृति मंधाना 213 रन के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। दीप्ति सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए। उन्होंने 5 मैचों में 3.84 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की। श्री चरणी 12 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: चमारी अटापट्टु (कप्तान), इमेशा दुलानी, विश्मी गुणरत्ने, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चमुदी प्रबोधा, मिताली अयोध्या। भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुणालन कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…