भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 में 14 रन से हराया। टीम इंडिया की जीत के साथ स्टेडियम में ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे गूंजते रहे। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे। हालांकि, मैच के दौरान टिकटों की कालाबाजारी और दर्शकों के बीच मारपीट भी सामने आई। भास्कर रिपोर्टर के स्टिंग में एक शख्स BCCI का VVIP टिकट ₹4 हजार में देने को तैयार हो गया। मैच शुरू होने के बाद भी 3 से 4 हजार दर्शक एंट्री के इंतजार में बाहर खड़े रहे। पुलिस के सामने टिकटों की कालाबाजारी, ₹4 हजार में VVIP पास मैच के दौरान टिकटों की कालाबाजारी सामने आई। भास्कर रिपोर्टर ने दलालों का स्टिंग किया। इस दौरान एक शख्स BCCI का VVIP टिकट ₹4 हजार में देने को तैयार हो गया। उसने कहा कि अंदर जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। पैसे देकर टिकट लेने और स्टेडियम में प्रवेश करने की बात कही। रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटें पुलिसकर्मियों के सामने ब्लैक में बेची गईं। भास्कर स्टिंग की ये तस्वीरें देखिए… फैंस बोले- पुलिस भीड़ को संभाल नहीं पाई नर्मदापुरम से आए विनय मेहरा ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है, लेकिन मैच के दौरान पुलिस की व्यवस्था कमजोर रही। पुलिस भीड़ को ठीक से संभाल नहीं पाई। विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं, लेकिन आज वे अभिषेक शर्मा को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्हें भारत की जीत की उम्मीद है। मेहरा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी उभरते हुए खिलाड़ी हैं, इसलिए उन्हें आने वाले मैचों में मौका मिलना चाहिए। बड़ी संख्या में दर्शक उन्हें देखने पहुंचे थे। उन्होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, कप्तान और श्रेयस अय्यर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। गेंदबाजी में कुलदीप से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। देखिए जश्न की तस्वीरें ड्रिप लगी थी, वैभव को देखने पहुंचा बच्चा हाथ में ड्रिप लगी होने के बावजूद एक बच्चा पिता के साथ मैच देखने पहुंचा। उसने बताया कि वह वैभव सूर्यवंशी को देखने आया है। पिता ने कहा कि बच्चे की जिद के कारण उन्हें दौड़कर स्टेडियम आना पड़ा। भारत माता बनकर मैच देखने पहुंची महिला एक महिला भारत माता के रूप में तैयार होकर परिवार के साथ मैच देखने पहुंची। स्टेडियम में महिलाओं और युवतियों की भी अच्छी संख्या रही। कई फैंस चेहरे पर तिरंगा बनवाकर आए। बच्चे और बुजुर्ग भी टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाते नजर आए। ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों से गूंजा स्टेडियम मैच के दौरान दर्शक तिरंगा लहराते हुए ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे लगाते रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में टीम इंडिया को सपोर्ट करने का उत्साह दिखा। --------------- यह खबर भी पढ़ें भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 223 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना पाई। लाइव अपडेट्स के लिए पढ़ें पूरी खबर…