नगरीय निकाय चुनाव के बीच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी कार्मिकों को बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र भेजकर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सूचना सहायकों और सहायक प्रोग्रामरों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं। भरतपुर में भी संभाग, जिला, ब्लॉक और पीएचसी स्तर पर कार्यरत इन कार्मिकों पर इसका असर पड़ेगा। एबीडीएम से मरीजों के डिजिटल रिकॉर्ड तक, इसलिए चुनाव ड्यूटी से छूट एनएचएम ने इन कार्मिकों को स्वास्थ्य विभाग की डिजिटल व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि चुनाव ड्यूटी में लगाने से एबीडीएम, आईएचएमएस और सीएचओ सॉफ्ट जैसी योजनाओं का काम प्रभावित हो सकता है। ये कार्मिक मरीजों के डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार करने, स्वास्थ्य संस्थानों व स्वास्थ्यकर्मियों के पंजीकरण, लैब रिपोर्ट, दवा वितरण और स्वास्थ्य डाटा के रियल टाइम संग्रहण व विश्लेषण जैसे काम संभाल रहे हैं। कलेक्टरों से कहा, संबंधित अधिकारियों को तत्काल दें निर्देश मिशन निदेशक एनएचएम एवं राज्य मिशन निदेशक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन डॉ. जोगा राम ने 22 अगस्त को जारी पत्र में सभी जिला कलेक्टरों से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने को कहा है।चुनाव में भी डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का काम चलता रहे।