दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ शुरू करेगा। 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस यात्रा में तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। 12 दिन की यह यात्रा सीकर से शुरू होकर 1 नवंबर को वापस सीकर में पूरी होगी। ट्रेन जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ से होकर गुजरेगी। इस टूर पैकेज की कीमत 37 हजार 810 रुपए प्रति व्यक्ति है। इसमें ट्रेन से सफर, होटल में ठहरने, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के खाने के साथ लोकल जगहों तक आने-जाने और मंदिरों के दर्शन की सुविधा शामिल है। सेकेंड एसी और स्लीपर की सीटें फुल हो चुकी हैं। अब केवल थर्ड एसी स्टैंडर्ड कैटेगरी में बुकिंग की जा रही है। 37,810 रुपए में मिलेंगी ये सुविधाएं स्टैंडर्ड कैटेगरी के पैकेज में थर्ड एसी ट्रेन यात्रा, नॉन एसी होटल में ठहरने और नॉन एसी बसों से ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी पैकेज में मिलेगा। यात्रा के दौरान बीमा की सुविधा भी शामिल है। यहां से करा सकते हैं बुकिंग