जयपुर में ‘अभिव्यक्ति गरबा’ की तैयारियों के बीच वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की बड़ी बहन करुणा शर्मा भी इन दिनों इस वर्कशॉप में गरबा सीख रही हैं। करूण शर्मा ने बताया कि वह पहली बार इस वर्कशॉप में हिस्सा ले रही हैं और गरबा सीखने को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि नई पीढ़ी और यूथ के लिए गरबा की परंपरा को समझना और उससे जुड़ना जरूरी है। दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 2026 की तैयारियों के बीच जयपुर में गरबा की वर्कशॉप चल रही है। उन्होंने बताया कि उनके लोकल फ्रेंड्स ने उन्हें वर्कशॉप में आने के लिए कहा था। पहली बार यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है और लोगों में गरबा को लेकर उत्साह देखकर वह भी काफी एक्साइटेड हैं। घर में किसी को नहीं बताया, सबके लिए सरप्राइज होगा करुणा शर्मा ने बताया कि मेरे जितने भी यहां के लोकल फ्रेंड्स हैं, उन्होंने बोला कि आप एक बार चलिए। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां काफी उत्साहित माहौल है और लोगों में भी बहुत उत्साह है। करुणा शर्मा ने बताया कि मैंने घर में किसी को भी नहीं बताया है। सबके लिए सरप्राइज होगा कि मैंने अभिव्यक्ति गरबा वर्कशॉप को जॉइन किया है। भाई इंद्रेश उपाध्याय से इस बारे में बातचीत हुई या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक इस विषय पर उनसे बात नहीं हुई है। इंद्रेश उपाध्याय काफी व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा- जब वह देखेंगे तो उन्हें काफी अच्छा लगेगा कि दीदी ने कुछ अच्छा किया है। बोलीं- यूथ को पता होना चाहिए गरबा क्यों किया जाता है करुणा शर्मा ने कहा कि गरबा हमारी संस्कृति से जुड़ा है और इसे जितना आगे बढ़ाया जाएगा, उतना अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों और यूथ को यह पता होना चाहिए कि गरबा क्यों किया जाता है और नवरात्रि में देवी की आराधना का क्या महत्व है। उन्होंने कहा- यूथ जिस तरीके से इसके साथ जुड़ेंगे, उतना हम सभी के लिए अच्छा रहेगा। हम नवदुर्गा की पूजा करते हैं और कितने उत्साह के साथ देवी का स्वागत करते हैं। करूणा शर्मा बोलीं- मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड करुणा शर्मा ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं कि यह देवी की आराधना का इतना बड़ा इवेंट है। इसे लेकर मैं बहुत खुश हूं। पहली बार ऐसा कोई इवेंट जॉइन कर रही हूं, जिसमें अपने दोस्तों के साथ इतने उत्साह के साथ देवी का स्वागत कर रहे हैं। 17 सितंबर से शुरू हुई वर्कशॉप, 13 अक्टूबर तक ट्रेनिंग दैनिक भास्कर की अभिव्यक्ति गरबा वर्कशॉप 17 सितंबर से शुरू हुई है, जो 13 अक्टूबर तक चलेगी। वर्कशॉप में पार्टिसिपेंट्स ढोल की थाप और गरबा म्यूजिक पर अलग-अलग स्टेप्स सीख रहे हैं। अलग-अलग बैच में ट्रेनर्स नए स्टेप्स की प्रैक्टिस करवा रहे हैं। तीन जगह लग रही गरबा की क्लासेस जयपुर में गरबा वर्कशॉप की क्लासेस तीन जगह लग रही हैं। ईस्ट लॉन एंटरटेनमेंट पैराडाइज, जवाहर सर्किल, ग्रांड उत्सव गार्डन, गांधी पथ, वैशाली नगर और खंडेलवाल वैश्य महासभा भवन, राजस्थान पुलिस अकादमी के सामने, पानीपेच-शास्त्री नगर में ट्रेनिंग दी जा रही है। अलग-अलग बैच में पार्टिसिपेंट्स गरबा के स्टेप्स की प्रैक्टिस कर रहे हैं। रजनीगंधा प्रेजेंट्स अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 2026 रजनीगंधा प्रेजेंट्स अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 2026 का आयोजन इन एसोसिएशन विद पल्स के साथ किया जा रहा है। इसके को-पावर्ड बाय ओसवाल सोप ग्रुप और परम्परा प्रीमियम कुकिंग ऑयल्स, फाइनेंशियल पार्टनर बेस्ट कैपिटल, एनर्जी पार्टनर आईएनए सोलर, बेवरेज पार्टनर कोका-कोला, नॉलेज पार्टनर SKIT कॉलेज, ज्वेलरी पार्टनर जय जगदीश ज्वेलर्स और ऑर्गेनिक फूड पार्टनर ब्रिज एग्रो इंडस्ट्रीज निवाई हैं।