भगवान अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर जयपुर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रविवार शाम चांदपोल स्थित अग्रवाल सेवा सदन से रवाना होकर चांदपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार और सांगानेरी गेट होते हुए अग्रवाल कॉलेज पहुंची। शोभायात्रा में 7 रथों पर भगवानों की झांकियां सजाई गई। श्री अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष ओपी अग्रवाल ने बताया- शोभायात्रा वर्ष 1948 से हर साल जयपुर में निकाली जा रही है। इस बार रास्ते में 25 जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं। शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की जाएगी। शोभायात्रा के रास्ते में दोपहर 3 बजे से वाहनों की पार्किंग बंद रही। इन रास्तों से गुजरने वाली मिनी बसों और सिटी बसों को भी जरूरत के अनुसार दूसरे रास्तों से निकाला गया। पहले देखें शोभायात्रा की PHOTOS छोटी चौपड़ पहुंचने से पहले बदलेगा ट्रैफिक शोभायात्रा रवाना होने से पहले संजय सर्किल से छोटी चौपड़ जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला गया। शोभायात्रा के छोटी चौपड़ पहुंचने से पहले अजमेरी गेट, चौगान चौराहा और त्रिपोलिया टी-पॉइंट की तरफ से आने वाले वाहनों का रास्ता भी बदला गया। त्रिपोलिया बाजार में वाहनों की एंट्री बंद शोभायात्रा के त्रिपोलिया गेट पहुंचने से पहले बड़ी चौपड़ से त्रिपोलिया बाजार और रामनिवास बाग चौराहे से चौड़ा रास्ता की तरफ आने वाले वाहनों को त्रिपोलिया बाजार में एंट्री नहीं दी गई। शोभायात्रा के बड़ी चौपड़ पहुंचने पर सांगानेरी गेट, रामगंज चौपड़ और सुभाष चौक की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को दूसरे रास्तों से निकाला गया। सांगानेरी गेट से निकलने पर भी बदलेगा रास्ता शोभायात्रा के सांगानेरी गेट से बाहर निकलने पर अजमेरी गेट की तरफ जाने वाले वाहनों को यादगार तिराहे से निकाला गया। टोंक रोड की तरफ से आने वाला ट्रैफिक मानप्रकाश स्लिप लेन से गुजरेगा, जबकि चौड़ा रास्ता की तरफ से आने वाले वाहनों को रामनिवास बाग के अंदर से निकाला गया। ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ से आने वाले वाहनों को गुरुद्वारा मोड़, घाटगेट, सोफिया स्कूल और घाटगेट बाजार होकर निकाला गया।