जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार सुबह अल्बर्ट हॉल से स्वच्छता अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने अलबर्ट हॉल पर मुख्यमंत्री के साथ पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ा हुआ है। नितिन नबीन ने अल्बर्ट हॉल पर सबको स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। वे सफाई कर्मचारियों से भी मिले और उनसे बात की। उन्होंने महिला कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर समेत भाजपा के विधायक और मंत्री मौजूद रहे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शपथ दिलाई बीजेप राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा - स्वच्छता ही सेवा है, हम शपथ लेते है कि हमेशा हमारे आस पास सफाई रखेंगे और जितना हो सके श्रमदान करेंगे। उन्होंने कहा- महात्मा गांधी ने सिर्फ राजनितिक लड़ाई नहीं लड़ी थी, उन्होंने स्वच्छता के प्रति भी जागरुक किया था। दरअसल नितिन नबीन गुरुवार रात को जयपुर पहुंचे थे। वे आज जयपुर के दादिया में जनसभा को संबोधित भी करने वाले है। पौधारोपण किया, सफाई कर्मचारियों से मिले सीएम भजनलाल शर्मा और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साथ में पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने कई महिला सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित भी किया। इसके बाद सीएम और नितिन नबीन कुछ कर्मचारियों से मिले और उनसे हाथ मिलाया। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्मचारियों को हमेशा समय पर पूरा करने की बात कही। सफाई रखने की नागरिकों की भी जिम्मेदारी स्वच्छता को लेकर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा- ये काम सिर्फ सरकार का नहीं एक नागरिक का भी है। उन्होंनेकहा कि हम अपने एन्वार्यमेंट को साफ रखें और इसके लिए जितना हो सके योगदान दें।