जयपुर में शादी के 10 दिन बाहर लुटेरी दुल्हन लाखों रुपए के जेवरात लेकर भाग गई। शादी से पहले दलालों ने दूल्हा पक्ष से 10 लाख रुपए भी लिए थे। दुल्हन के भागने के बाद दलालों से बात की तो, झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। अब करधनी थाने में पीड़ित दूल्हे के भाई ने लुटेरी दुल्हन गिरोह के खिलाफ गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित के जरिए दलाल से हुई थी मुलाकात ASI सुरेश कुमार ने बताया कि करधनी इलाके में रहने वाली एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि उसके भाई की शादी के लिए लड़की देख रहे थे। काफी कोशिशों के बाद भी रिश्ता नहीं मिल रहा था। इस दौरान परिचित के जरिए आरोपियों से उनकी मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान आरोपियों ने उसके भाई की शादी करवाने का विश्वास दिया और बदले रुपए देने की कहा। आरोपियों ने जनवरी 2026 में शादी के लिए लड़की दिखाई। लड़की पसंद आने पर शादी की बात तय हुई। शादी के एवज में आरोपियों ने 3 लाख 18 हजार रुपए ऑनलाइन और 7 लाख रुपए कैश लिए। कुल 10 लाख 18 हजार रुपए लेने के बाद शादी की डेट तय हुई। फरवरी 2026 में करधनी इलाके में स्थित एक मैरिज गार्डन में शादी करवाई गई। शादी के बाद 10 दिन ससुराल में रही, फिर भागी दुल्हन 10 दिन सुसराल में रहने के बाद अलमारी में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। काफी ढूंढने के बाद भी दुल्हन का पता नहीं चला। शादी करवाने वाले दलालों से संपर्क करने पर गाली-गलौच करने लगे। झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। परेशान होकर पीड़ित दूल्हे के भाई ने लुटेरी दुल्हन गैंग के खिलाफ कोर्ट से आदेश करवाकर मामला दर्ज करवाया।