जयपुर शहर के कई क्षेत्रों से नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं और उनके समाधान सामने आए हैं। जमनापुरी के गणेश नगर 2 और जगतपुरा के पुरुषार्थ नगर में सड़कों पर बने गहरे गड्ढों से वाहन चालकों, विशेषकर टू-व्हीलर सवारों के गिरने का जोखिम बना हुआ है। वहीं प्रताप नगर सेक्टर 80 में बंद स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से सुरक्षा का खतरा पैदा हो रहा है, इसी के साथ सेक्टर 28 में कचरा गाड़ी की अनियमितता से स्वच्छता प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर, दुर्गापुरा में धंसे चैंबर और जनता नगर (सोडाला) में खुले ट्रांसफॉर्मर का पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत के जरिए समाधान कराए जाने से निवासियों को बड़ी राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… बीच सड़क पर बने गड्ढे से खतरा जयपुर के जमनापुरी क्षेत्र के गणेश नगर 2 निवासी विजय चंदेल ने सड़क पर बने गड्ढे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि बीच सड़क पर गड्ढा हो गया है, जिसके कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। कभी भी कोई गाड़ी का टायर उसमें फंस सकता है। बंद रोड लाइट से गली में अंधेरा प्रताप नगर सेक्टर 80 की रहने वालीं चारुल भागचंदानी ने बंद रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि खंबे पर लाइट न होने से रात के समय समस्या आती है। इसी के साथ घर के आस-पास बिजली के तार होने की भी समस्या लिखी है, जिससे बारिश के दिनों में करंट का खतरा रहता है। टू-व्हीलर वालों के लिए खतरा बना गड्ढा जगतपुरा क्षेत्र के पुरुषार्थ नगर सी. निवासी हीरालाल ने 'भास्कर समाधान' पर समस्या साझा की है। हीरालाल ने लिखा कि बीच रोड पर बड़ा सा गड्ढा होने के कारण टू-व्हीलर वालों के लिए खतरा बना हुआ है। कई बार स्कूटी और बाइक से लोग इसमें टायर जाने से गिर गए है। खाली प्लॉट में कचरा फैंकने की समस्या प्रताप नगर के सेक्टर 28 से योगेश कुमार धाकड़ ने कचरा गाड़ी नियमित न आने की समस्या पोस्ट की है। योगेश का कहना है कि कृष्णा अपार्टमेंट में कचरे की गाड़ी रोज न आने से काफी समस्या आ रही है। चैंबर की समस्या का हुआ समाधान जयपुर के दुर्गापुरा के खवास जी का बाग क्षेत्र निवासी राजकुमार ज्ञामलानी ने नाली का ढक्कन अंदर धंसने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि बारिश के कारण कॉलोनी के मेन गेट पर बने चैंबर का कवर अंदर जाने से बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। इस समस्या के सामने आने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान किया है। खुले ट्रांसफॉर्मर की समस्या का हुआ समाधान जयपुर के सोडाला रोड के जनता नगर निवासी बी. आर प्रजापत की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने लिखा था कि बीच बाजार में खुला ट्रांसफॉर्मर लगा होने से लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। इस समस्या पर पूर्व पार्षद ने समाधान करवा दिया है। दशरथ सिंह शेखावत बने 'पब्लिक के स्टार' जनता नगर, सोडाला रोड के रहने वाले बी. आर प्रजापत ने खुले ट्रांसफॉर्मर की समस्या बताई थी। उन्होंने लिखा था कि बीच बाजार में लगा खुला ट्रांसफॉर्मर खतरा बना हुआ था। हालांकि, समस्या पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ने समाधान करवा दिया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.तुलसी नगर में पूर्व पार्षद की पहल से समस्या हल:हिम्मत नगर में सीवर ओवरफ्लो पर प्रशासन का क्विक एक्शन, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.हरमाड़ा-दौलतपुरा रोड और बापू नगर में समस्याएं:तो अक्षय पात्र मंदिर और मालवीय नगर में हुआ समाधान, निधि जैन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 3.गोल बाजार में सालभर बाद लाइट हुई ठीक:माचेड़ा में भी बंद स्ट्रीट लाइट पर लिया एक्शन, नीरज अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.जयपुर के जमनापुरी और सिविल लाइंस में समाधान:टूटे सीवर चैंबर की समस्याओं पर हुआ एक्शन, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.सड़क-नाली से जुड़ी समस्याओं के समाधान से राहत:सीवर ओवरफ्लो, कचरे के ढेर, बंद रोड लाइट से लोग परेशान 6.मालवीय नगर और सेठी कॉलोनी में मिली राहत:'भास्कर समाधान' बना जयपुरवासियों का जनमंच, नीरज अग्रवाल बने 'पब्लिक के स्टार' 7.जयपुर में समस्याओं पर एक्शन:कान्हा विहार और धावास में स्ट्रीट लाइट हुई ठीक, निधि जैन बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 8.ब्रह्मापुरी में सीवर ठीक, सुमेल में स्ट्रीट लाइट जली:निर्माण नगर में सिग्नल की जरूरत, तो श्याम नगर में सफाई का इंतजार 9.जयपुर में बारिश के बाद बढ़ी मुश्किलें:जलभराव से लेकर खुले सीवर चैंबर तक कई समस्याएं, 'भास्कर समाधान' बना जनता का सहारा 10.श्याम वाटिका में कचरा गाड़ी के इंतजार में क्षेत्रवासी:झुके बिजली के पोल से हादसे का डर, तो पानीपेच और शास्त्री नगर में हुआ समाधान