जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें बिजली के खुले तार, स्ट्रीट लाइट और सीवरेज लाइन से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। इन समस्याओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, समस्याएं सामने आने के बाद संबंधित विभागों की ओर से समाधान के लिए कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... पार्षद प्रतिभा शर्मा बनीं 'पब्लिक की स्टार' गोविंदपुरी स्थित गोपी विहार से मदन लाल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि प्लॉट नंबर बी-7 और बी-8 के बाहर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले 10 दिनों से खराब पड़ी थी। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद प्रतिभा शर्मा ने कार्रवाई करवाते हुए लाइट ठीक करवा दी। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए वार्ड पार्षद प्रतिभा शर्मा को आज की 'पब्लिक की स्टार' चुना गया। विद्याधर नगर में सीवरेज लाइन लीकेज की समस्या हुई दूर नया खेड़ा, विद्याधर नगर से भगवान दास ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सीवरेज लाइन से बार-बार पानी लीक हो रहा था। उन्होंने बताया कि लाइन को ठीक करवाने के बाद भी दो से तीन बार दोबारा लीकेज की समस्या हो चुकी थी। बार-बार पानी लीक होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए लीकेज की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... शुभ निकुंज में बिजली का पैनल टूटा, खुले तारों से करंट का खतरा मोहनपुरा विलेज स्थित शुभ निकुंज से सुधीर कुमार शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली का पैनल टूटा हुआ है और उसके तार खुले में पड़े रहते हैं। खुले तारों के कारण लोगों को करंट लगने का डर बना हुआ है। ऐसी स्थिति में किसी भी समय हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के पैनल और खुले तारों को जल्द ठीक करवाना जरूरी है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। लोगों ने संबंधित विभाग से पैनल की मरम्मत करवाकर तारों को सुरक्षित करने की मांग की है। न्यू सांगानेर रोड पर पोल लगा, लेकिन नहीं है लाइट कल्याणपुरा, न्यू सांगानेर रोड से सुशील ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली का पोल लगा हुआ है, लेकिन उस पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। इसके कारण रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं रहती। अंधेरे में लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पोल पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है, ताकि रात के समय क्षेत्र में रोशनी की उचित व्यवस्था हो सके। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. 'भास्कर समाधान' से बदलाव:पार्षद शशि प्रकाश शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार', बंदरों की समस्या,अंडरपास की गंदगी हुई दूर 2.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 3.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 4.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 5.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 6. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 7.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 10.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार'