आईआईटी दिल्ली एलुमनी एसोसिएशन के जयपुर चैप्टर की ओर से रविवार को आरएएस क्लब में ‘Jaipur Network Meet Greet 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए आईआईटीयन प्रदीप गुगलिया ने बताया कि इस नेटवर्किंग मीट में 200 से अधिक पूर्व छात्रों, शिक्षाविदों, प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों और उद्योग जगत के दिग्गजों ने सहभागिता की। इसका मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक साझा मंच पर लाना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सामूहिक भूमिका को मजबूत करना रहा। 'सुपर कॉप' IPS अमित लोढ़ा का प्रेरक संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 'खाकी: द बिहार चैप्टर' फेम और लोकप्रिय 'सुपर कॉप' आईपीएस अधिकारी iitian अमित लोढ़ा उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व छात्रों के साथ सीधे संवाद में पुलिस सेवा और प्रशासनिक जीवन के जमीनी अनुभवों को साझा किया। लोढ़ा ने नेतृत्व क्षमता, जनसेवा और प्रशासनिक चुनौतियों पर बल देते हुए युवाओं के प्रश्नों के बेबाक उत्तर दिए। शिक्षा से ही राष्ट्र निर्माण संभव समारोह में iitian रेजोनेंस के संस्थापक आर.के. वर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वर्मा सर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से सभी प्रतिभागियों को उत्साहित किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास की असली आधारशिला है। उन्होंने सभी एलुमनाई को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान और AI पर मंथन कार्यक्रम के दौरान आईआईटी दिल्ली से पास आउट होकर वर्तमान में शासन-प्रशासन के उच्च पदों पर सेवारत अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए फेलिसिटेट किया गया। इसके साथ ही “AI – Disruption or Transformation of Education” विषय पर एक विशेष पैनल डिस्कशन का आयोजन हुआ, जिसमें टेक, लॉ, मेडिकल और एजुकेशन सेक्टर के विशेषज्ञों ने भाग लिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से शिक्षा के बदलते स्वरूप पर विचार साझा किए। इन्होंने निभाई मुख्य भूमिका आयोजन को सफल बनाने में रेजोनेंस, तेज सिविल, माइंडबिज़ और क्राफ्टिको का विशेष सहयोग रहा। वहीं एसोसिएशन की जयपुर कार्यकारिणी टीम (धर्मेंद्र इंसान, प्रतिज्ञा बेनीवाल, राकेश यादव, नीरज परनामी, प्रशांत गिल और चेतन) ने पूरे कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन व संचालन किया। आगे पढ़ें शहर की प्रमुख खबरें…