जयपुर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें रोड लाइट, सफाई और सड़क पर कचरे से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी परेशानी सामने ला रहे हैं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान हो चुका है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एक्सईएन प्रदीप शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' जनता बाजार, कंवर नगर से सुरेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट कई दिनों से बंद पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद एक्सईएन प्रदीप शर्मा ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए रोड लाइट को ठीक करवा दिया। लाइट चालू होने से क्षेत्र में रोशनी हुई और लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एक्सईएन प्रदीप शर्मा को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। बनीपार्क वार्ड-42 में टूटी सड़क की समस्या हुई दूर बनीपार्क वार्ड-42 से नरेंद्र गुप्ता ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। सड़क खराब होने के कारण लोगों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... विनयकपुरी, श्रीनगरपुरा में काफी दिनों से खराब पड़ी रोड लाइट विनयकपुरी, श्रीनगरपुरा से सोहन लाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट काफी दिनों से खराब पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है। इससे यहां से आने-जाने वाले लोगों में डर बना रहता है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से खराब रोड लाइट को जल्द ठीक करवाकर चालू कराने की मांग की है। प्रताप नगर में सड़क पर पड़ा कचरा, फैल रही गंदगी प्रताप नगर से सतीश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर कचरा पड़ा हुआ है। कचरा जमा होने के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर पड़ा कचरा जल्द उठवाकर सफाई करवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.एक्सईएन प्रदीप शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बनीपार्क वार्ड-42 में टूटी सड़क की समस्या हुई दूर 2.पार्षद भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार':सफाई, कचरा, सड़क, जलभराव और पानी की सप्लाई से जुड़ी समस्याएं शामिल 3. किशनपोल बाजार रोड पर जमा गंदगी हुई साफ:वार्ड पार्षद सुनीता मेठी बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार' 4. वार्ड पार्षद सुनीता मेठी बनीं 'पब्लिक की स्टार':गणेश मार्ग पर 7-8 दिन से सड़क पर बना गड्ढा हुआ ठीक, राहगीरों को मिली राहत 5. ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':गोविंद नगर वार्ड-20 में जाम नालियों से सड़क पर आ रहा गंदा पानी हुआ दूर 6.'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:कालवाड़ रोड पर नई सीसी रोड का निर्माण हुआ, लेकिन जवाहर नगर में टूटी सड़क पर नियंत्रण खो रहे वाहन 7.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 8. प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 9.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 10.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट