जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर से आज शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। ऋषि पंचमी के मौके पर निकलने वाली यह 38वीं शोभायात्रा मोती डूंगरी रोड से शुरू होकर सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान चौराहा और ब्रह्मपुरी होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंचेगी। यहां महंत परिवार की ओर से आरती की जाएगी। शोभायात्रा को देखते हुए शहर के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक बदला रहेगा। कुछ रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। वहीं कुछ जगहों से वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। 80 से ज्यादा झांकियां होंगी शामिल महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में 80 से ज्यादा झांकियां शामिल होंगी। इनमें 20 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक झांकियां होंगी। पृथ्वी पर नृत्य करते गणेशजी, पिता शिव की पीठ पर खेलते बालरूप, नीले घोड़े पर सवार गणेशजी और शेषनाग पर नृत्य करते बप्पा की झांकियां आकर्षण रहेंगी। रिद्धि-सिद्धि के साथ घूमर नृत्य की झांकी भी होगी। पूरे रास्ते में शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा। परकोटा में सिटी बसों की आवाजाही बंद रहेगी रोडवेज बसों के लिए भी बदला रास्ता जरूरी सेवाओं के वाहनों को रास्ता मिलेगा एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। शोभायात्रा पूरी होने तक परकोटा क्षेत्र में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान मुख्य रास्तों पर जाने से बचें और जरूरत के अनुसार दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें।