जयपुर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं को लोग भास्कर समाधान पर पोस्ट कर रहे हैं। नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभाग भी कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में कुछ समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत मिली है, वहीं कई इलाकों से नई समस्याएं भी सामने आई हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' मालवीय नगर के शंकर विहार-नंद विहार मोड़ से ठाकरसी मीना ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी कॉलोनी में कुछ दिनों से रोड लाइटें बंद पड़ी थीं। कॉलोनी में अंधेरा होने के कारण लोगों को रात के समय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद XEN निधि जैन ने मामले में कार्रवाई कर रोड लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। समस्या के समाधान के लिए XEN निधि जैन आज की 'स्टार ऑफिसर' बनीं। सड़क पर भर रहा था सीवर का पानी, समस्या का हुआ समाधान जयपुर के अक्षय पात्र मंदिर के पास से ऋषि कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि मंदिर के पीछे सीवर का पानी सड़क पर भर रहा है। इससे आसपास गंदगी और बदबू की स्थिति बनी हुई थी। लोगों को वहां से गुजरने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर इसका समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... जगतपुरा में स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे के कारण लोगों को परेशानी जगतपुरा के राणा सांगा मार्ग से ऋषि ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के सामने लगी स्ट्रीट लाइट बंद हो गई है। लाइट बंद होने के कारण कॉलोनी में रात के समय अंधेरा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बंद स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। कैपिटल मॉल से राणा सांगा मार्ग तक सड़क पर कीचड़ और गंदगी जगतपुरा, कैपिटल मॉल के पास से जीतराम गुर्जर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि कैपिटल मॉल से राणा सांगा मार्ग की ओर जाने वाली सड़क पर कीचड़ हो रहा है। सड़क के एक तरफ काफी ज्यादा गंदगी जमा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क से गंदगी हटवाने और सफाई करवाने की मांग की है। हरमाड़ा-दौलतपुरा मार्ग पर गड्ढे, वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी दिल्ली रोड से लोकेंद्र सिंह राठौड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया कि हरमाड़ा से दौलतपुरा जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरी सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को रास्ते से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढों को ठीक करवाने की मांग की है। SMS रोड पर बह रहा सीवर का पानी, बदबू और गंदगी से लोग परेशान बापू नगर के SMS रोड से वीरेंद्र ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सीवर चैंबर का ढक्कन निगम की ओर से खोलकर छोड़ दिया गया है। इसके कारण सीवर का पानी पूरी रोड पर बह रहा है। सड़क पर सीवर का गंदा पानी फैलने से लोगों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीवर की समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 2.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 3.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 4.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 5.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 6.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी 7.स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर को कराया ठीक:आमेर रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या का विभाग ने किया समाधान, एईएन बालुराम गुर्जर बने 'स्टार ऑफिसर' 8.आगरा रोड से टोंक फाटक तक गंदगी का ढेर:निवारू रोड पर 1 महीने से बह रहा सीवर का पानी, सोडाला में बेसहारा पशुओं की आफत 9.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली, सफाई, सड़क पर जलभराव, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं सामने आई 10.XEN निधि जैन की तुरंत कार्रवाई:रोड लाइट और पेयजल लाइन की समस्या पर विभाग का एक्शन, कई इलाकों में समाधान बाकी