जयपुर नगर निगम चुनाव के 150 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के कुल 18 जेन-जी प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से कांग्रेस के 4 और बीजेपी के 2 जेन-जी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के 6 और कांग्रेस के 12 प्रत्याशी मैदान में थे। यानी जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्डों में 4% जेन जी पार्षद होंगे। खास बात यह रही कि कांग्रेस ने भाजपा की तुलना में दोगुने Gen-Z प्रत्याशियों को टिकट दिया था। जीतने में 4 प्रत्याशी सफल रहे, जबकि भाजपा के 6 में से 2 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। सबसे कम उम्र के प्रत्याशी 21 साल के इसमें सबसे कम उम्र के जेन जी उम्मीदवार वार्ड-71 से कांग्रेस के फाईस हसन (21) हैं। फाईस ने 39 साल के निर्दलीय कैंडिडेट मोहम्मद सलीम को हराया है। वार्ड-10 से बीजेपी की पलक यादव भी 21 साल की है। पलक ने 39 साल की कांग्रेस प्रत्याशी वंदना जाखड़ को हराया है। 29 साल के सूरज ने 67 साल के प्रत्याशी को हराया जेन-जी विजेताओं में वार्ड-115 से भाजपा के सूरज गोडीवाल की जीत सबसे दिलचस्प मुकाबलों में रही। सूरज गोडीवाल 29 साल के है , उन्होंने खुद से 38 साल बड़े कांग्रेस के सुरेश बिवाल को 1063 वोटों के अंतर से हराया। 67 साल के सुरेश बिवाल सबसे उमरदराज कैंडिडेट में है। देखें जीतने वाले जेन-जी की प्रोफाइल.