जयपुर के नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों में भाजपा ने बढ़त जरूर बनाई, लेकिन कई वार्डों में पार्टी का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा। भाजपा को जिन वार्डों में हार का सामना करना पड़ा। इनमें 20 वार्डों में पार्टी प्रत्याशी तीसरे या उससे भी नीचे के स्थान पर रहे। यानी इन वार्डों में भाजपा सीधे मुकाबले में ही नहीं दिखी। जीत की दौड़ में कांग्रेस या निर्दलीय प्रत्याशी आगे निकल गए। कांग्रेस की स्थिति भी इससे बहुत अलग नहीं रही। कांग्रेस को पिछली बार की तुलना में 2% सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी 18 वार्डों में तीसरे या उससे नीचे के स्थान पर रहे। इससे संकेत मिलता है कि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रभाव वाले वार्डों के अलावा बड़ी संख्या में ऐसे क्षेत्र भी हैं, जहां निर्दलीय और अन्य प्रत्याशियों ने दोनों पार्टियों के सामने चुनौती पेश की। बता दें कि चुनाव में भाजपा को 78 और कांग्रेस को 53 वार्डों में जीत मिली, जबकि 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। कुल 150 वार्डों में से 146 के नतीजे घोषित किए गए हैं, जबकि 4 वार्डों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल हारीं वार्ड 110 से बीजेपी उम्मीदवार ज्योति खंडेलवाल कांग्रेस की सुनिता मेठी से हार गईं। सुनीता मेठी कांग्रेस के पूर्व पार्षद अरविंद मेठी की पत्नी हैं। ज्योति खंडेलवाल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई थीं। साल 2019 में जयपुर से कांग्रेस के टिकट पर खंडेलवाल ने सांसद का चुनाव लड़ा, लेकिन वे हार गई थीं। बीजेपी नेता विमल कटियार निर्दलीय से चुनाव हारे, कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही बीजेपी मीडिया सेल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विमल कटियार वार्ड 35 से निर्दलीय उम्मीदवार अमरचंद कुमार से चुनाव हार गए। इस वार्ड में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। सिंघानिया ने सीएम के नजदीकी को हराया वार्ड 49 से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मसिंह सिंघानिया ने बीजेपी के मुकेश शर्मा (काका) को हराया। काका को मजबूत माना जा रहा था। काका सीएम के नजदीकी माने जाते हैं। दो नगर निगम मर्ज करने का असर भाजपा प्रत्याशी की जब्त हुई जमानत वार्ड 113 में कांग्रेस प्रत्याशी गजनफर अली ने एकतरफा मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल वाहिद को 10,014 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। गजनफर अली को 14,666 वोट मिले, जबकि अब्दुल वाहिद को 4,652 वोट प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी फरीद्दुदीन जैकी तीसरे स्थान पर रहे और उनकी जमानत जब्त हो गई। इस जीत को जयपुर में सबसे बड़ी जीत बनया जा रहा है। ये खबरें भी पढ़ें... जयपुर में बीजेपी प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई:कांग्रेस की कांता देवी 5 वोट से जीतीं; पढ़ें आपके पार्षदों की प्रोफाइल जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में बीजेपी ने 78 सीट और कांग्रेस ने 53 सीट पर जीत हासिल की है। वहीं, निर्दलीय ने 15 सीट पर जीत दर्ज की है। 150 में से 146 वार्डों का रिजल्ट आज आया है। इसमें 4 वार्ड 9, 18, 25 और 34 के 5 बूथों पर री-पोलिंग होगी। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर में बीजेपी का बोर्ड बना, 78 वार्ड में जीत:कांग्रेस 53 और 15 सीट पर निर्दलीय जीते; पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल हारीं जयपुर नगर निगम में बीजेपी का बोर्ड बना है। बीजेपी ने 78 सीट पर अपनी जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 53 और निर्दलीय ने 15 सीट पर जीत दर्ज की है। आज 150 में से 146 वार्ड के वोटों की काउंटिंग हुई। 4 वार्ड 9, 18, 25 और 34 के 5 बूथों पर री-पोलिंग होगी। (पूरी खबर पढ़ें)