जयपुर में पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शनिवार को पूरी हो गई। जिले की 8 पंचायत समितियों की 212 ग्राम पंचायतों में वोटिंग हुई। अब मतगणना जारी है। इस दौरान जयपुर की चौमूं पंचायत समिति की मोरीजा ग्राम पंचायत में मतगणना के दौरान वोट चोरी के आरोपों को लेकर हंगामा हो गया। ग्रामीण पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। 83.33 फीसदी हुआ मतदान जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों की तुलना में सरपंच और वार्ड चुनने में ग्रामीण वोटरों में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। यही कारण रहा कि जिला परिषद और पंचायत समिति में 68.28 फीसदी वोटर्स वोट करने पहुंचे, जबकि आज 83.33 फीसदी वोटर्स ने वोट डाले। वार्ड पंच और सरपंच के लिए डाले गए वोटों की गणना अब शुरू हो गई है। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही काउंटिंग की जा रही है। संभावना है कि देर रात तक सभी ग्राम पंचायतों के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।