जयपुर के 60 से ज्यादा इलाकों में कल बिजली कटौती की जाएगी। बिजली लाइनों और उपकरणों के मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक तीन शिफ्ट में शटडाउन रहेगा। इस कारण गलता गेट, खातीपुरा रोड, एमआई रोड समेत कई प्रमुख इलाकों में 4 घंटे कटौती होगी। अलग-अलग इलाकों में कटौती का समय अलग हो सकता है, इसलिए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले निपटा लें। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लक्ष्मण डूंगरी, गोविंद वाटिका, चुंगी गणेश मंदिर, पत्रिका, संकटमोचन, दिल्ली रोड, पंजाबी कॉलोनी, बेनीवाल कॉटा, कर्बला चौराहा, हुसैन कॉलोनी, गुरुद्वारा और आस पास का प्रभावित क्षेत्र। 33/11 kV जीएसएस अम्बाबाड़ी से बिजली सप्लाई वाला पूरा इलाका, अंबाबाड़ी, कालवाड़ रोड, खातीपुरा रोड, कुमावत कॉलोनी, ओम शिव कॉलोनी, प्रेम नगर, लता सर्किल, शिल्प कॉलोनी, गुलाब बाड़ी, जयपुरिया कंपाउंड, गंगा नगर सुगर मिल, जयपुर मेज, ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन, नेहरु नगर, बस्सी सीतारामपुरा, झोटवाड़ा रोड, पानीपेच, नारायण विहार, नारायण सागर ब्लॉक बी, सी, जे, आर, के, एस, जयसिंहपुरा रोड, जाट कॉलोनी, खरबाश कॉलोनी, कल्याण मोटर्स, लिलो की ढाणी, मौजिका ग्रुप, एवं आसपास का प्रभावित क्षेत्र । केशव पथ, रिद्धि सिद्धि कॉम्पलेक्स के आसपास का क्षेत्र। दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक गैस गोदाम, सूर्य नगर, ऋषि गालव नगर, गलता गेट थाना, गली नंबर 8 और आसपास का प्रभावित क्षेत्र। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक 33/11 kV जीएसएस आरपीए, राष्ट्रपति मैदान, आपीए रोड, संजय कॉलोनी, स्वर्णकार कॉलोनी, फॉरेंसिक लैब, शास्त्री नगर, अमानीशाह रोड, जेपी कॉलोनी, कांवटिया सर्किल, बाजोरिया स्कूल, प्रताप नगर, मेजर शैतान सिंह कॉलोनी, किशन बाग, इम्पेरियल अस्पताल, कांवटिया अस्पताल और आसपास का प्रभावित क्षेत्र। होटल इम्पेरियल, गुजराती समाज, एम आई रोड और आस पास का प्रभावित इलाका।