त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए 48 जोड़ी ट्रेनों में अलग-अलग कैटेगरी के 135 एक्सट्रा कोच लगाने का फैसला किया गया है। इससे यात्रियों को सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। इनमें थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच शामिल हैं। अमित सुदर्शन ने बताया- जयपुर से चलने वाली और जयपुर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें भी इस सूची में शामिल हैं। आगे पढ़िए कौनसी ट्रेन में कितने कोच बढ़े…