जयपुर में एक युवती से गैंगरेप के बाद पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। दो महीने पहले खुले में रस्सी के फंदे से पिता का शव लटका मिला था। सुसाइड मामले में पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी ने बताया- जयपुर के रहने वाले 58 साल के व्यक्ति की हत्या का मामला रविवार को दर्ज किया गया है। 5 जुलाई को घर के पास खुले में रस्सी के फंदे से उनका शव लटका मिला था। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए थे। जिसके बाद अगले दिन SMS हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंप दिया था। पुलिस प्रथमदृष्टया मामला सुसाइड का प्रतीत होने पर मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही थी। गैंगरेप के आरोपियों पर केस मृतक की पत्नी की ओर से हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। आरोप है कि जून-2026 में उनकी बेटी को किडनैप किया गया। किडनैप कर ले गए युवक ने अपने तीन साथियों की मदद से रेप किया। दो दिन बाद बेटी के लौटने पर उसके बयान दर्ज करवाए गए। पीड़िता की ओर से चार जनों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने जांच के बाद मामले में आरोपियों की अरेस्टिंग भी की। आरोप है कि केस दर्ज होने का पता चलने पर आरोपियों की ओर से परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थी। केस वापस नहीं लेने पर जाने से मारने की धमकी दी जा रही थी। 5 जुलाई को पति की हत्या कर चारों आरोपियों ने प्लानिंग के तहत बिजली के खम्भे से शव को लटका दिया। हत्या के बाद सुसाइड का रुप देने के लिए आरोपियों ने ऐसा किया। पुलिस की ओर से हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।