जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और ग्रामीणों के बीच शुक्रवार को सीतापुरा इलाके के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा के निरीक्षण को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के 24 घंटे बाद शनिवार सुबह स्कूल को 50 मीटर दूर बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। इससे पहले शनिवार सुबह ग्रामीणों और सीजेपी ने एक-दूसरे के खिलाफ जयपुर के शिवदासपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट, हुड़दंग मचाने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस पर भी उन पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। अब पूरा देश राजस्थान के स्कूलों की दयनीय स्थिति को देखेगा। उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा। हम ऐसे लोग नहीं हैं जो रुक जाएं, झुक जाएं या डर जाएं। आशुतोष रांका ने जयपुर के प्रताप नगर पुलिस पर उन्हें डराने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। रांका का कहना है कि पुलिसवाले उनके और उनके परिवार के बारे में पार्टी कार्यकर्ता से पूछताछ कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला उधर, रामपुरा गांव के लोगों ने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने कहा- कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस प्रशासन पर हमारे खिलाफ 48 घंटे में कार्रवाई करने का दबाव बनाया था, लेकिन अब हम सरकार से यह मांग करते हैं कि जिन लोगों ने हमारे गांव में आकर उत्पात मचाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने कहा- अगर सरकार ने अगले 24 घंटे में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो रामपुरा गांव का हर व्यक्ति, बुजुर्ग से लेकर बच्चा पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देगा। हम किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि कॉकरोच को उनकी ही भाषा में जवाब देंगे। पहले देखिए घटनाक्रम से जुड़ी 4 फोटोज… ग्रामीणों का आरोप- हमारे बच्चे डरे हुए हैं ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने उनके गांव का माहौल खराब कर रखा है। इससे पूरे गांव में दहशत है। बच्चे डरे हुए हैं और वो स्कूल नहीं जा रहे है। ये लोग बड़ी संख्या में गांव में हथियार लेकर आए थे। उन्होंने डराया धमकाया भी है। वहीं, सीजेपी का आरोप है कि शुक्रवार को गांव में उन्हें पीटा गया। कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़ दिए गए। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए। …. ये खबरें भी पढ़िए… CJP राजस्थान पर इतना फोकस क्यों कर रही है?:2 टॉप लीडरों का यहीं से कनेक्शन; जानिए-जयपुर में रांका को पीटा,पुलिस ने क्यों नहीं बचाया जयपुर- CJP प्रवक्ता को पीटा,मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम:अभिजीत दीपके बोले- मारपीट करने वाले गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया, तो मैं जयपुर आऊंगा CJP पर हमला, आरोपियों का BJP से कनेक्शन का सच:मारपीट का एक आरोपी बोला- मैं किसी पार्टी का नहीं, ग्रामीण का दावा-पूरा गांव भाजपा का पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…