प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जयपुर के जयसिंहपुरा खोर स्थित घुमंतू बस्ती में स्वच्छता महारैली एवं स्वच्छता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह घुमंतू जाति उत्थान न्यास जयपुर महानगर, राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA), न्यूयॉर्क और चंद्रा एवं के.के. मेहता फैमिली फाउंडेशन, न्यूयॉर्क के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य उपस्थित रहे। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद को कभी पुरस्कार नहीं, बल्कि पुरुषार्थ के रूप में स्वीकार किया है और लगातार 12 सालों से जनसेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उनके विधानसभा क्षेत्र में RANA के अध्यक्ष प्रेम भंडारी अमेरिका में रहते हुए भी लगातार जनकल्याणकारी कार्यों में सहयोग करते हैं। 100 से ज्यादा घरों की महिलाओं को स्वच्छता पुरस्कार घुमंतू कार्य के कार्यक्रम संयोजक सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से घुमंतू बस्ती में स्वच्छता महारैली निकाली गई। महारैली के माध्यम से बस्ती के लोगों को अपने घरों एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि महारैली के समापन के बाद RANA और चंद्रा एवं केके मेहता फैमिली फाउंडेशन न्यूयॉर्क के प्रतिनिधियों की स्वच्छता पुरस्कार टोली ने बस्ती के हर घर में जाकर स्वच्छता एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया। जिन घरों में विशेष रूप से स्वच्छता पाई गई, उन 100 से ज्यादा घरों की महिलाओं को स्वच्छता पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। घुमंतू कार्य के सहप्रांत संयोजक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि स्वच्छता पुरस्कार RANA के अध्यक्ष प्रेम भंडारी एवं चंद्रा एवं के.के. मेहता फैमिली फाउंडेशन की ओर से उनके प्रतिनिधियों ने दिया। घुमंतू समुदाय के उत्थान के लिए लगातार काम कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि प्रेम भंडारी समय-समय पर घुमंतू बस्ती में होने वाले सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहयोग करते रहते हैं। वे अमेरिका में रहते हुए भी घुमंतू समुदाय के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। साल में एक-दो बार रोजगार मेलों का आयोजन करवाकर जरूरतमंद लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करते हैं। इस पहल का उद्देश्य घुमंतू बस्ती के परिवारों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। विधायक बोले- राना अध्यक्ष जनकल्याणकारी कार्यों में सहयोग करते कार्यक्रम के अंत में विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 6 फीट का केक काटकर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद को कभी पुरस्कार नहीं, बल्कि पुरुषार्थ के रूप में स्वीकार किया है और लगातार 12 सालों से जनसेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उनके विधानसभा क्षेत्र में RANA के अध्यक्ष प्रेम भंडारी अमेरिका में रहते हुए भी लगातार जनकल्याणकारी कार्यों में सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि आज आयोजित कार्यक्रम में भी प्रेम भंडारी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में घुमंतू समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से स्वच्छता, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता एवं सामुदायिक सहयोग का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महेंद्र ज्योतिषी, गोविंद शर्मा, गालव भाग के संयोजक ओम श्रीमाल, विजय रावत, हिंदू अमरीशपुरी, घुमंतू कार्य से जुड़ी डॉ.कृष्णा चौहान,गोंडा आदिवासी समाज के देवीलाल, कृष्णा सिंगीवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे