राजपुरोहित पिंकसिटी ग्रुप की ओर से सावन उत्सव और तीज (लहरिया) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयपुर में सवाई जयसिंह हाईवे स्थित गुलाबी नगरी रेस्टोरेंट एंड बैंक्विट में यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सावन उत्सव का आनंद लेने के साथ सखी-सहेली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजपुरोहित समाज की महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी निभाई। इस दौरान महिलाओं ने लहरिया परिधानों में तीज उत्सव की रंगत बिखेरी। कार्यक्रम में महिलाओं ने झूलों का आनंद लिया और सामूहिक रूप से भोजन का भी लुत्फ उठाया। तीज उत्सव का उठाया आनंद बिंदु सिंह राजपुरोहित ने बताया- कार्यक्रम में महिलाओं ने हंसी-मजाक और मस्ती की। साथ ही सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए एक-दूसरे के साथ समय बिताया। सावन के पारंपरिक माहौल के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीज उत्सव का आनंद उठाया।