जैसलमेर में विधिक माप विज्ञान विभाग (लीगल मेट्रोलॉजी) ने सोमवार को शहर के तीन प्रमुख बिजनेस आउटलेट्स वीनू एक्सपोर्ट्स, गायत्री ट्रेडिंग (हाबुरवाले) और जयश्री टेक्सटाइल पर ऑन स्पॉट 57 हजार रुपए की पैनल्टी लगाई। तीनों फर्म किराना, चमड़ा और कपड़ा प्रोडक्ट्स से जुड़ी हैं। जांच के दौरान कई पैक प्रोडक्ट पर जरूरी जानकारी गायब थी। साथ ही दुकानों के पास अनिवार्य पैकर रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला। नियमों की अनदेखी इन फर्मों को भारी पड़ी और अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए पैनल्टी लगाकर जुर्माना वसूल किया। फेस्टीवल सीजन में चेकिंग तेज त्योहरा के सीजन की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजार में विभाग ने चेकिंग तेज कर दी है। कैबिनेट मिनिस्टर सुमित गोदारा के निर्देशों के बाद 12 से 14 अक्टूबर तक पूरे जिले में एक स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। इसी कैंपेन के तहत विभाग ने अचानक रेड की। कहां कितनी पेनल्टी लगी? लीगल मेट्रोलॉजी ऑफिसर गौरव गुप्ता ने बताया- चेकिंग में कई बड़े ब्रांड्स और स्टोर्स नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। पैक्ड आइटम्स पर एमआरपी, एक्सपायरी डेट, कुल वजन और पैकर की सही जानकारी नहीं थी। यह कस्टमर के साथ सीधा धोखा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम ने इन फर्म पर कार्रवाई की- 'कस्टमर प्रोटेक्शन पहला टारगेट, आगे भी होगी रेड' अधिकारी गौरव गुप्ता ने बताया- त्योहारों के इस दौर में मार्केट में भीड़ काफी बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाकर कुछ लोग गलत तरीके से कमाई करने की कोशिश करते हैं। विभाग का मेन फोकस उपभोक्ता के अधिकार को प्रोटेक्ट करना है। उन्होंने साफ किया कि सभी दुकानदारों को हर हाल में एमआरपी पर ही सामान बेचना होगा। अगर कोई ओवरचार्जिंग करता है या पैकेजिंग रूल्स तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त लीगल एक्शन लिया जाएगा। आने वाले दिनों में छोटे-बड़े सभी स्टोर्स और बिजनेस आउटलेट्स की इसी तरह रैंडम चेकिंग जारी रहेगी, ताकि कस्टमर्स बिना किसी फ्रॉड के सेफ शॉपिंग कर सकें।