जैसलमेर जिले के त्रिस्तरीय चुनावों को लेकर वार्ड आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा जैसलमेर, रामगढ़, मोहनगढ़ और खुहड़ी—इन चारों पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों और उनके वार्डों में सरपंच व वार्ड पंचों के पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। इस प्रक्रिया के पूरा होने से गांवों में चुनावी सरगर्मी और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भावी प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों और पंचायतों के आरक्षण समीकरण को देखते हुए जनसंपर्क और चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ग्रामीण इलाकों में अब बैठकों और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जैसलमेर जिले की चारों पंचायत समितियों (जैसलमेर, रामगढ़, मोहनगढ़ और खुहड़ी) के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों और उनके वार्डों की आरक्षण सूची की अलग-अलग तालिकाएं नीचे दी गई हैं: 1. पंचायत समिति: जैसलमेर 2. पंचायत समिति: रामगढ़ 3. पंचायत समिति: मोहनगढ़ 4. पंचायत समिति: खुहड़ी