केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव 3 और 4 अक्टूबर को जैसलमेर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे थार की संकटग्रस्त प्रजाति गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) के संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा नेता कंवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया- निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर को रामदेवरा में और 4 अक्टूबर को डेजर्ट नेशनल पार्क के सुदासरी क्षेत्र में गोडावण को प्राकृतिक आवास में छोड़ने की प्रक्रिया होगी। रामदेवरा में री-वाइल्डिंग टनल का उद्घाटन दौरे के पहले दिन भूपेंद्र यादव रामदेवरा पहुंचेंगे। यहां गोडावण संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र में तैयार की गई री-वाइल्डिंग टनल का उद्घाटन किया जाएगा। इस विशेष व्यवस्था में कैप्टिव-ब्रीड गोडावण को प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप ढलने, उड़ान भरने, भोजन तलाशने और खुले वातावरण में जीवन के लिए तैयार किया जाता है। रामदेवरा में इस तरह की री-वाइल्डिंग ट्रेनिंग पहले से संचालित की जा रही है। 4 अक्टूबर को खुले प्राकृतिक आवास में वापसी अगले दिन 4 अक्टूबर को मंत्री डेजर्ट नेशनल पार्क के सुदासरी क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां कैप्टिव-ब्रीड गोडावण को उनके प्राकृतिक आवास थार के खुले वातावरण में छोड़ने के अभियान में शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत 3 अक्टूबर को रामदेवरा और 4 अक्टूबर को सुदासरी में रिलीज की योजना है। संरक्षण केंद्रों में फिलहाल 10 स्वस्थ गोडावण रिलीज के लिए तैयार बताए गए हैं, लेकिन पहले चरण में कितने पक्षियों को छोड़ा जाएगा, इसका अंतिम निर्णय भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के तकनीकी आकलन के बाद होगा। प्रशासन ने पूरी की तैयारियां गोडावण संरक्षण से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कैप्टिव-ब्रीड गोडावण को प्राकृतिक वातावरण में छोड़ना संरक्षण कार्यक्रम के अगले चरण के रूप में देखा जा रहा है। रिलीज के बाद भी पक्षियों की गतिविधियों, अनुकूलन और प्राकृतिक परिस्थितियों में उनके व्यवहार की वैज्ञानिक निगरानी की जाएगी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का मिनट-टू-मिनट दौरा कार्यक्रम: