भारतीय जनता पार्टी ने रास क्षेत्र के जयसिंह राठौड़ को ब्यावर जिले के जैतारण विधानसभा क्षेत्र में रास पंचायत समिति का संयोजक बनाया है। यह नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है। भाजपा द्वारा संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपे जाने पर रास क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह रास क्षेत्र के लिए भी खास बात है। सोशल मीडिया समेत कई माध्यमों से लगातार शुभकामना संदेश साझा किए जा रहे हैं। समर्थकों ने कहा कि जयसिंह राठौड़ संगठन के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करेंगे। इस जिम्मेदारी के लिए कैबिनेट मंत्री और जैतारण विधायक अविनाश गहलोत के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि पार्टी नेतृत्व के इस फैसले से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि जयसिंह राठौड़ संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल बनाएंगे।