जालोर में सायला और जसवंतपुरा थाना पुलिस ने मेडिकल शॉप में दिनदहाड़े हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि जसवंतपुरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक भगोड़े को डिटेन कर संबंधित थाना पुलिस को सौंपा। पुलिस ने 2 कार्रवाई में 3 पकड़े; 1 गुमशुदा भी मिली मेडिकल स्टोर से चोरी: सायला थाना पुलिस के अनुसार रेवतड़ा गांव में मेडिकल स्टोर संचालक ने रिपोर्ट दी थी कि 22 अगस्त की शाम करीब 4.15 बजे दो युवक दवाई लेने दुकान पर आए। दुकानदार दवाई लेने अंदर गया, तभी दोनों युवकों ने काउंटर पर रखा मोबाइल और गल्ले में रखे 6700 रुपए चोरी कर लिए और फरार हो गए। मामले में पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से ईश्वर कुमार (22) निवासी धानसा, थाना रामसीन और ओमाराम (21) निवासी धानसा को 26 अगस्त की रात दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी गिरफ्त में: वहीं जसवंतपुरा पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत गोकुलपुरा थाना, सीकर के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे छगनलाल गुर्जर (32) निवासी हिरामल नगर, देवगढ़ को दस्तयाब किया। आरोपी को न्यायालय द्वारा धारा 299 सीआरपीसी के तहत भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस ने उसे गोकुलपुरा थाना सीकर की टीम को सौंप दिया। कार्रवाई के दौरान उसके साथ रह रही महिला भी मिली, जो सदर थाना सीकर में लंबे समय से गुमशुदा थी। पुलिस ने उसे भी संबंधित थाना टीम के सुपुर्द कर दिया।