झालावाड़ में अग्रवाल समाज की ओर से 4 दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह शुरू हुआ। शुक्रवार शाम को भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, बालाजी और महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान समाज के अध्यक्ष पुखराज जैन, महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल और युवक मंडल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल समेत कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र गर्ग और सचिव संदीप अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों और युवाओं ने उत्साह से लिया भाग इनमें बच्चों और युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। शतरंज प्रतियोगिता में कमल जैन पहले, उत्सव अग्रवाल दूसरे और रश्मि अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। जलेबी दौड़ में 3 से 7 साल वर्ग में राघव गुप्ता पहले और 8 से 15 साल वर्ग में सन्वी अग्रवाल पहले नंबर पर रहीं। 'जिसकी टोपी उसके सिर' प्रतियोगिता में 3 से 8 साल वर्ग में वेदिका ने पहला स्थान जीता। इन आयोजनों का मकसद समाज में मेलजोल और एकता बढ़ाना है।