झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग ने संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। राजस्थान एससी विभाग की प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश ने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों और नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की। यह जानकारी जिलाध्यक्ष हेमन्त बैरवा ने दी, जिन्होंने बताया कि नियुक्तियां जिला कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से की गई हैं। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए चौथमल मेघवाल (सारोल), चन्द्रसेन मेघवाल (खानपुर), विशाल सूमर, हरिशंकर बबलू (बाघेर), रोहित कुमार रेगर (हरिगढ़), राजाराम बैरवा (पनवाड़), रामचन्द्र पूर्व सैनिक (बकानी), देवी सिंह (कुशलपुरा), जगदीशचन्द बागरी (रटलाई), मोहनलाल पूर्व नायब तहसीलदार (सलावद) और धीरज कुमार यादव (मंडावर) को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डग विधानसभा क्षेत्र में कालूलाल पगारिया, राहुल वर्मा (मिश्रोली), राजूलाल मेघवाल (पिपलिया), विनोद सुलिया, प्रहलाद गुराड़ियामाना, राजूलाल मेघवाल (क्यासरा), विकास पंवार (डग), दिलीप मेहर (रोझाना), श्यामलाल मेहर (चौमहला), रामप्रसाद वर्मा (कुंडला) और श्यामलाल मेघवाल (उन्हेल नागेश्वर) को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, अरुण को भवानीमंडी नगर, भैरूलाल वर्मा को चौमहला नगर तथा कमलेश नागर को डग नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र के लिए धीरज बैरवा (झूमकी), रामबाबू मेघवाल (कनवाड़ा), जगदीश बैरवा (दुर्गपुरा), प्रेमचन्द मेघवाल (खारपांकलां), दाणुलाल ढाबला भोज, कन्हैयालाल हेमड़ा, रामबाबू मेहरा (सुनेल), पंकज बागरी (माथनिया), रोहित मेहर (रायपुर), रमेश मेघवाल (कड़ोदिया) और रविन्द्र मेघवाल (हिम्मतगढ़) को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बाबूलाल मेघवाल को सुनेल नगर और दीपक रेगर को झालरापाटन नगर अध्यक्ष बनाया गया है। मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र में अजय मेघवाल (असनावर), बंटी जाटव (आमेठा), नरेन्द्र बैरवा (मेठून), बजरंगलाल वर्मा (भालता), राजेन्द्र कुमार ऐरवाल (ल्हास), श्यामलाल मेघवाल (सरड़ा), धनराज मेरोठा (घाटोली), सोनू वर्मा (आंवलहेड़ा), दुलीचन्द हरिजन (कामखेड़ा), राकेश रैदास (जावर) और चम्पालाल रैदास (रवांसिया) को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।