झालावाड़ में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में करतब दिखाते समय अचानक आग लग गई। हादसे में 4 युवक झुलस गए। मटकी में पेट्रोल की बोतल से आग लगाने का करतब दिखाया जा रहा था। तभी अचानक आग भड़क गई। करतब में शामिल 1 युवक और आसपास खड़े 3 अन्य लोग आग की चपेट में आ गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 शहर के मंगलपुरा चौराहे पर झांकी निकाली जा रही झांकी के दौरान हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि मटकी का करतब दिखाने के दौरान आग लगने से युवक झुलस गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। एसआरजी अस्पताल के डॉक्टर यमुना प्रसाद ने ​बताया कि चारों में से केवल चंदन सरदार ही 10 से 15 फीसदी झुलसा है, उसे एडमिट किया गया है। बाकि तीनों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया। इन फोटोज से समझिए पूरा मामला अखाड़े के कलाकार दिखा रहे थे करतब प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- गणेश विसर्जन के कार्यक्रम में बाहर से आए अखाड़े के कलाकार करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान मटकी में पेट्रोल की बोतल से आग लगाने का करतब दिखाया जा रहा था। तभी अचानक आग भड़क गई और करतब में शामिल लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रघुवीर (26), नितिन सिंह (40), विनीत पोरवाल (35) और चंदन सरदार (30) घायल हो गए। लोगों ने आग बुझाकर झुलसे लोगों को झालावाड़ हॉस्पिटल पहुंचाया।, जहां चंदन सरदार को भर्ती कर लिया गया। 3 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बचने के लिए भागने लगे लोग घायल कलाकार रघुवीर धाकड़ ने बताया-मैं करतब दिखाने के दौरान आंख बंद करके लेटा हुआ था। इस दौरान बाहर से आए अखाड़े के पहलवान नारियल और मटकी फोड़ रहे थे। तभी अचानक आग लग गई मेरा कान और हाथ झुलस गया। अस्पताल चौकी से हेड कॉन्स्टेबल आशुतोष मीणा ने बताया कि 4 लोग झुलसने पर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया।