झालावाड़ के देवरी कला जागीर गांव के जयेश नागर का भारत सरकार के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ युवा संगम फेज-7 के लिए चयन हुआ है। भीलवाड़ा के राजकीय चिकित्सा कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र जयेश राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए सिक्किम जाएंगे। राजस्थान से मिली 11 हजार से ज्यादा एंट्रीज में से चयनित 50 छात्रों में वे एकमात्र मेडिकल स्टूडेंट हैं। 11 हजार से ज्यादा एंट्रीज में 50 का चयन युवा संगम फेज-7 के लिए राजस्थान से 11 हजार से अधिक एंट्रीज प्राप्त हुईं। इनमें से 50 छात्रों का चयन किया गया है। जयेश नागर को इन चयनित प्रतिभागियों में जगह मिली है। वे चिकित्सा शिक्षा के साथ सामाजिक सेवा और छात्र गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। 7 अक्टूबर को IIT जोधपुर में फ्लैग-ऑफ राजस्थान दल का फ्लैग-ऑफ समारोह 7 अक्टूबर को आईआईटी जोधपुर में आयोजित होगा। इसके बाद प्रतिभागी सिक्किम में वहां की संस्कृति, परंपराओं, तकनीक और पर्यटन को करीब से समझेंगे। इस दौरान राजस्थान के प्रतिभागी प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को भी सिक्किम के लोगों के सामने साझा करेंगे। मेडिकल कैंपों में भी दे चुके हैं सेवाएं जयेश नागर इससे पहले ‘धन्वंतरी सेवा यात्रा’ के तहत अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में आयोजित मेडिकल कैंपों में हिस्सा ले चुके हैं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े होने के साथ वे सामाजिक सेवा और छात्र गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। Google Student Ambassador के लिए भी चयन जयेश नागर का चयन ‘गूगल इंडिया’ के ‘गूगल स्टूडेंट एंबेसडर-2026’ के लिए भी हुआ है। युवा संगम में चयन के साथ उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। उनके चयन से देवरी कला जागीर गांव और झालावाड़ जिले का नाम भी राष्ट्रीय स्तर के इस युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम से जुड़ा है।