झालावाड़ में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक कोलूखेड़ी कला निवासी बीरम पिता प्रभुलाल और मनोहरथाना के आखखेड़ी निवासी रतनलाल पिता रघुनाथ बाइक से किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। रास्ते में एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। बीरम को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है, जबकि रतनलाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई है।